
सिंगरौली । हर्रा गांव के गोपद नदी में बीते दिन सोमवार को नहाने गई एक 11 वर्षीय बालिका डूब गई थी। जहां आज दूसरे दिन मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने गोपद नदी से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने पुलिस को सौप दिया।
ज्ञात हो कि ग्राम हर्रा निवासी रामलाल सिंह की 11 वर्षीय पुत्री बीते दिन सोमवार को घर से गाय चराने निकली थी और इसी दौरान वह गोपद नदी में नहाने चली गई। काफी देर तक सुशीला के घर वापस न आने पर परिजन तलाश शुरू कर दिये। इसी दौरान कुछ सुराग मिले की वह नदी में नहा रही थी। परिजन आशंका जताने लगे और कुंदवार पुलिस चौकी को सूचना कर तलाश में लग गये। इधर जियावन पुलिस के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, कल पूरे दिन सर्च अभियान जारी रहा और आज दिन मंगलवार को दोपहर बाद गोपद नदी में शव बरामद हुआ। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
