इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रांड होटल की छत पर काम के दौरान 26 वर्षीय तकनीशियन की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक आकाश पिता गंगाराम, निवासी शिव बाग, खजराना, सोलर पैनल से संबंधित कार्य करने होटल पहुंचा था.
छत पर जमा बारिश का पानी हटाते समय वह पास से गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे गंभीर रूप से झुलस गया. होटल कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल बताया कि मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.
