नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के विरोध में उग्र प्रदर्शन, दतिया-झांसी हाईवे पर लंबा जाम

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने दतिया-झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और दतिया, ग्वालियर, झांसी तथा शिवपुरी सहित आसपास के जिलों पर इसका असर पड़ा।
प्रशासन के अनुसार, सुबह के समय स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव शुरू हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव किया गया, जिसमें दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, एडिशनल एसपी समेत आठ पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए। वहीं पुलिस के कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे सड़क खाली करने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोगों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और बाजार बंद कराने का भी प्रयास किया। फिलहाल स्थिति पर नजर रखने के लिए जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

बिना अनुज्ञा के कृषि उपज लेकर जा रहें ट्रक को जबलपुर मंडी बोर्ड की उड़नदस्ता टीम ने दबोचा

Sat Jul 11 , 2026
पांढुरना:कृषी मंडी के जिम्मेदार अधिकारियों की साठगाठ के चलते प्रदेश की कृषि उपज बिना अनुज्ञा के अवैध रूप से महाराष्ट्र प्रदेश में ले जाने की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर बीते रात्रि जबलपुर मंडी बोर्ड की उडऩदस्ता टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में बैतूल जिले के आमला से 350 […]

You May Like