हाट बाजार में कल से शुरू होगा “होली के रंग, आजीविका के संग” होली मेला

ग्वालियर: फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में 27 व 28 फरवरी को “होली के रंग, आजीविका के संग” होली मेला लगेगा। इस मेले में संभाग भर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं दीदियां एक से बढ़कर एक उत्पाद लेकर आयेंगीं।

यह मेला दोनों दिन दोपहर 12 बजे से देर शाम 8 बजे तक आम जनता के लिये खुला रहेगा। इस मेले में प्रकृति एवं पर्यावरण के हित को ध्यान में रखकर विशेष रूप से तैयार किए गए प्राकृतिक रंग, पूजन सामग्री, गौ-काष्ठ, गोबर की गुलेरी, गणेश, धूपबत्ती, गुजियां व अन्य प्रकार की मिठाईयां, नमकीन एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्त्र बिक्री के लिये उपलब्ध रहेंगी।

Next Post

सीवर समस्या का निगमायुक्त ने सड़कों पर घूमकर किया निरीक्षण

Thu Feb 26 , 2026
ग्वालियर :नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत होने वाले सीवर के कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री आरके शुक्ला, सहायक यंत्री रामसेवक शाक्य, कार्तिक पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने वार्ड 31 साया होटल […]

You May Like