सीवर समस्या का निगमायुक्त ने सड़कों पर घूमकर किया निरीक्षण

ग्वालियर :नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत होने वाले सीवर के कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री आरके शुक्ला, सहायक यंत्री रामसेवक शाक्य, कार्तिक पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने वार्ड 31 साया होटल के पास सीवर लाइन की शिकायत मिलने पर निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान देखा कि यहां पर काफी पुरानी लाइन डली होने के कारण सीवर लाइन डैमेज हो गई है.

जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को नई सीवर लाइन डालने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही गांधी नगर में पीछे की गलियां एवं अशोक विहार में सीवर लाइन को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां पर चार इंच की लाइन डली है, जिस कारण काफी समस्या आ रही है, उक्त सीवर लाइनों को बदलने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त संघ प्रिय ने राजीव आवास योजना के आवासों में डली सीवर लाइन को देखा। जहां पाया कि उक्त लाइन डेमेज हो चुकी तथा इसके स्थान पर दूसरी सीवर लाइन डालने के निर्देश दिए। साथ ही मानपुर फेस – 01 में 02 किमी सीवर लाइन डलनी है उसका निरीक्षण किया। इसके बाद हस्सू-हद्दू खॉ से बहोडापुर डैमेज हो चुकी सीवर लाइन को देखा तथा नवीन सीवर लाइन हेतु निर्देशित किया। साथ ही संत कृपाल आश्रम से चंदन नगर तक नवीन सीवर लाइन डालने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Next Post

ऐलिवेटेड रोड के पास हनुमान बांध में आईं दरारें

Thu Feb 26 , 2026
ग्वालियर: ऐलिवेटेड रोड के पास हनुमान बांध पर गंभीर दरारें आ गई है। कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने इस संबंध में नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, बांध के दो पिलरों के बीच लगभग 2 मीटर का स्पैन है, जहां पूरे स्पैन की दीवार तक की […]

You May Like