स्वास्थ्य विभाग ने वर्षा ऋतु में फैलने वाली वेक्टर जनित रोग नियंत्रण हेतु जनसामान्य को जारी की एडवाईजरी

भिण्ड : कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में वर्तमान में वर्षा ऋतु में फैलने वाली वाहक जनित रोगों से बचाव हेतु आम जनसामान्य को एडवाईजरी जारी की गई, जिसमें राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनियां नियंत्रण हेतु फीवर सर्वे एवं लार्वा सर्वे एवं लर्वा विनष्टिकरण का कार्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। मानसून के पश्चात् जगह-जगह जल स्त्रोत बन जाने तथा लोगों के घरों के आस-पास जमा पानी होने से मच्छरों की उत्पत्ति बढ़ जाती है। जिसके कारण डेंगू/ चिकुनगुनियां जैसे रोगों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। वर्तमान समय में डेंगू एक गम्भीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभरा है। डेंगू एडीज सफेद धारियां युक्त होता है इसे टाइगर मच्छर के नाम से भी जाना जाता है।

डेंगू बुखार के लक्षण जैसे तेज बुखार के साथ तेज सिरदर्द, मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द, ऑखों के पीछे दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते होना, गम्भीर अवस्था में नाक, मसूड़ों से खून आना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। उपरोक्त लक्षणों के साथ बुखार आने पर तुरंत नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्था में जाकर चिकित्सक से इलाज कराऐं, बुखार के दौरान मरीजों को लगातार अधिक से अधिक पानी, फलों का जूस, चावल का पानी, ओ.आर.एस. का घोल पिलाऐं। मरीज को एस्प्रिन, सेलीसिलेट ग्रुप, अथवा अन्य कोई दर्द निवारक दवा बिना चिकित्सीय परामर्श के न दी जाये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह ने जनसमुदाय से अपील की है कि डेंगू से बचाव हेतु सावधानियां बरती जाना अति आवश्यक हैं जैसे मच्छरों से बचने के लिए पूरे बांह के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। सोते समय मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, रैपिलेंट आदि का उपयोग करें। घर के आस-पास गड्डों में पानी जमा न होने दें। यदि गड्डे का पानी निकासी किया जाना संभव न हो तो जला हुआ ऑयल अथवा मिट्टी का तेल डाल दें, घर में पानी से भरे हुए बर्तन, टंकी, मटका, बाल्टी आदि को अच्छी तरह से ढ़ंककर रखें घर के अंदर रखे कूलर, टंकी, मटका, बाल्टी आदि का पानी तीन से चार दिन में बदलते रहें, तथा सुखाकर ही दुबारा भरें, पानी में छोटे-छोटे कीड़े (लार्वा) दिखाई दें तो सूखी जगह पर पानी को फैला दें।यह भी सावधानी रखें कि परिवार के किसी व्यक्ति को डेंगू बुखार आने पर आवश्यक रूप से मच्छरदानी में ही सुलाऐं, अन्यथा घर के अन्य सदस्यों को डेंगू का संक्रमण हो सकता है।

Next Post

कला केंद्र की बालिकाओं ने जीता प्रथम पुरस्कार

Wed Aug 5 , 2026
सीहोर। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत समूह नृत्य प्रतियोगिता में संस्था की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी के मार्गदर्शन में सरस्वती कथक डांस कला केंद्र के शास्त्रीय समूह नृत्य को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया […]

You May Like