कला केंद्र की बालिकाओं ने जीता प्रथम पुरस्कार

सीहोर। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत समूह नृत्य प्रतियोगिता में संस्था की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी के मार्गदर्शन में सरस्वती कथक डांस कला केंद्र के शास्त्रीय समूह नृत्य को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि जिला जेल उप अधीक्षक दिलीप नायक सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा संस्था की संचालिका डॉ. रूपाली सोनी सहित संस्था की बालिकाओं को समूह नृत्य केटेगरी में प्रथम पुरस्कार का मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. अब टीम अगले महीने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी.

Next Post

छात्र प्रतिनिधियों ने दायित्वों के निर्वहन की ली शपथ 

Wed Aug 5 , 2026
सीहोर। आईईएस पब्लिक स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का गआयोजन किया गया. समारोह में सीनियर, जूनियर एवं किंडरगार्टन स्टूडेंट काउंसिल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ईमानदारी, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एसबी सिंह एवं आईईएस यूनिवर्सिटी के […]

You May Like