शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 4 लाख की 6 बाइक बरामद

इंदौर: अन्नपूर्णा पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. जब्त वाहनों की कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है. आरोपी ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है.थाना प्रभारी हित गोपाल यादव ने बताया कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

इसी के तहत अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरणों में पुलिस टीम लगातार तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही थी. इसी दौरान बुधवार को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक चोरी की बाइक बेचने की फिराक में द्वारकापुरी क्षेत्र में घूम रहा है. सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गौरव उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अभिषेक उर्फ चिन्ना के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करना कबूल किया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर जब्त कर ली हैं. बरामद वाहनों का संबंधित मामलों से मिलान किया जा रहा है. एसीपी शिवेंदु जोशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं. फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

Next Post

हमेशा चोक रहती है नंदन नगर की सीवरेज लाइन

Fri Jun 12 , 2026
इंदौर: शहर की स्वच्छता के डंके के बीच शहर के कई क्षेत्रों में सीवरेज लाइन की समस्या सामने आई है. कुछ क्षेत्रों में आज भी ओवरफ्लो चैंबरों के कारण गंदगी बनी रहती है. लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लोगों की इस समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है.बदहाल […]

You May Like