बैलगाडिय़ों और घोड़ों के साथ सड़कों पर उतरे सपाई

ललितपुर। जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अनोखे अंदाज में शक्ति प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बैलगाडिय़ों और घोड़ों पर सवार सपाइयों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहर में प्रदर्शन किया और बढ़ती महंगाई, बिजली-पानी संकट, किसानों की बदहाली एवं बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता तुवन चौराहे से चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को जन विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भीषण गर्मी में बिजली और पानी के संकट से त्रस्त है, लेकिन सरकार जमीनी समस्याओं से मुंह मोड़कर केबल प्रचार-प्रसार में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, खरीद केन्द्रों पर अव्यवस्थाएं हावी हैं और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। वहीं नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को युवाओं के भविष्य के साथ धोखा बताते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ा है। गांव-गांव अवैध शराब से परिवार बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है। अंत में सपाइयों ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने तथा सरकार को जनहित के मुद्दों पर जवाबदेह बनाने की मांग की। इस दौरान महिला सभा की प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, राजकुमारी गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, शत्रुघ्न यादव, अभि जैन, व्यापार सभा प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह सलूजा, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी हरीसिंह यादव जिजयावन, अरशद मंसूरी, अशोक अहिरवार, परवेज पठान, अभिलाषा कुशवाहा, भजनलाल कुशवाहा, मो.अनवर खान, रोहित राठौर, रामविलास रजक, विजय सिंह यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, राजेश यादव, रामदास श्रोती, इरशाद मंसूरी, रामनरेश यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, राहुल रजक नीलू, राजेश झा, प्रमोद इमलिया, बिटटू यादव, अरविंद परिहार, लखन यादव रोंडा, जय सिंह बरैना, हुकुम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, चन्दन सिंह पटेल, राममूर्ति तिवारी, मूरत सिंह यादव, प्रदीप सिंह निरंजन, संजय रजक, अनिल यादव, शैलेंद्र यादव, जितेंद्र पाली, आजाद यादव, महिपाल सिंह, राजेंद्र तोर, सुरेश यादव, सत्यम यादव, आकाश यादव, केहर सिंह, खिलान सिंह, यादवेन्द्र सिंह यादव, बृजेश यादव, ओमप्रकाश यादव, मु. अमन उद्दीन, जितेंद्र जोशी, यादवेन्द्र यादव, भरत यादव, अभि झा, भरत डोंगरा, रवि खटीक, दीपेश यादव, राघवेंद्र रजक तेरा, दीपक सेन, रोविन यादव, नरेंद्र कुशवाहा, रामराजा कुशवाहा, राजबिंद, विक्की रजक, श्रीराम नेताजी, माधव सिंह, महेंद्र झा महरौनी, आलोक, नसीम खान, सुखदयाल अहिरवार, संजू बाबर आदि मौजूद रहे।

Next Post

अश्लील वीडियो बनाने वाला ब्लैकमेलर युवक गिरफ्तार

Mon May 18 , 2026
सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र के एक युवक पड़ोस की रहने वाली एक महिला व्हाट्सएप से अश्लील वीडियों बनाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध करते हुये न्यायालय में पेश किया, जहां से […]

You May Like