पीएम श्री विद्यालयों में कमियों को सुधारें: संयुक्त सचिव

जबलपुर: केंद्रीय शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती अमरप्रीत सिंह दुग्गल ने बुधवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बरगी नगर और पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सालीवाड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक अरुण सिंह, दिल्ली से कंसल्टेंट रेनू रुहिल, तहसीलदार रविंद्र पटेल और अन्य शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
27 पीएम श्री विद्यालयों की प्रगति पर चर्चा
निरीक्षण के बाद कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सभी पीएम श्री विद्यालयों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के 27 पीएम श्री विद्यालयों की प्रगति पर चर्चा की गई, जिनमें सात केंद्रीय विद्यालय, एक नवोदय विद्यालय और उन्नीस राज्य विद्यालय शामिल हैं। बैठक में योजना के प्रमुख घटकों और इको क्लब की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

संयुक्त सचिव श्रीमती दुग्गल ने सभी विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय, नर्सरी कक्षाओं हेतु “जादू नहीं पिटारा” किट का सही उपयोग, और मेंटल व करियर काउंसलर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक गेहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एस एन मिश्र, केंद्रीय विद्यालय संगठन के उपायुक्त दिगराज मीणा, डीपीसी योगेश शर्मा, तथा सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्य और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के आग्रह पर राज्य का दौरा टाला

Thu Feb 26 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार के आग्रह पर राज्य में अपनी प्रतिनिधि टीम का तय दौरा टाल दिया है। पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक चुनाव आयोग के उपायुक्त समेत करीब आठ अधिकारियों का समूह एक मार्च को बंगाल के दौरे पर आने वाला था । समूह का […]

You May Like