चीनी नरम, चावल, गेहूं कड़क, दालों और खाद्य तेलों के भाव चढ़े

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चीन की कीमतों में गिरावट देखी गई। वहीं, चावल और चीनी के भाव चढ़ गए जबकि दालों और खाद्य तेलों में मिश्रित रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत पांच रुपये टूटकर 5,439 रुपये प्रति क्विंटल बोली गई। गुड़ 5,971 रुपये प्रति क्विंटल पर कमोबेश स्थिर रहा। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत दो पैसे बढ़कर 58.62 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत छह रुपये बढ़कर 4,314 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं चार रुपये महंगा हुआ और 2,914 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। वहीं, आटे का भाव 19 रुपये टूट गया।

दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 19 रुपये और मसूर दाल की नौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। उड़द दाल 32 रुपये और चना दाल 10 रुपये सस्ती हुई। मूंग दाल में भी पांच रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का जनवरी वायदा 25 रिंगिट टूटकर 4,793 रिंगिट प्रति टन रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.87 प्रतिशत गिरकर 66.25 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल औसतन 134 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल में 91 रुपये और सरसों तेल में 84 रुपये की तेजी रही। सूरजमुखी तेल 60 रुपये और सोया तेल 21 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति तीन रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

.....

Next Post

कागजी समीक्षा के बजाय फील्ड में जाकर जांच करें: कलेक्टर

Mon Oct 26 , 2026
जबलपुर। उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी खरीदी केंद्रों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाए। केवल कागजी समीक्षा के बजाय अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें। यह बातें कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने उपार्जन समिति की आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने […]

You May Like