जबलपुर सागर रोड पर पेड़ से टकराई कार, पति पत्नी की मौत, कार के उड़े परखच्चे

तेंदूखेड़ा/दमोह.जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम जबलपुर सागर रोड पर एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई. जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई और तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. कार के परखच्चे उड़ गए हैं पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

घटना तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत झलोन मार्ग की है. जबलपुर से दो कार एक साथ आगे पीछे चल रही थी.

अचानक आगे की कार का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर सड़क के बाजू में लगे पेड़ से टकरा गई. जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगो ने घायलों को कार से बाहर निकला और इलाज के लिए

ऑटो से तेंदूखेड़ा स्वस्थ केंद्र भेजा. जहां दो को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और तीसरे की हालत गंभीर है.

जबलपुर से रहली जा रहे थे दंपति

जबलपुर के संजीवनी नगर निवासी प्रदीप पिता दिबाकर पाठक 70 अपनी पत्नी अलका और बेटे प्रमोद के साथ रहली जा रहे थे.

तेंदूखेड़ा से आगे नागबाबा के समीप पेड़ से कार टकरा गई. जिसमें पति पत्नी उसमें फंस गये. घटना स्थल से कुछ दूरी पर नया साल मना रहे लोगो ने घटना देखी तो कार में फंसे पति पत्नी को निकला और तेंदूखेड़ा भेजा.

जहां अलका पाठक 65 और उनके पति प्रदीप पाठक 70 को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं बेटा प्रमोद की हालत गंभीर है जिसे प्रथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

नववर्ष में सेमरिया विधायक ने वितरित किये दिव्यांगजनो को ट्राई साइकिल

Thu Jan 1 , 2026
रीवा। सेमरिया नगर परिषद उप चुनाव में कांग्रेस की हुई विजय पर कांग्रेस कार्यालय में सुन्दरकांड पाठ के साथ दोपहर दिव्यांगजनो को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. तत्पश्चात भंडारे का प्रसाद वितरित हुआ. इस दौरान सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा वोट मांगने का अधिकार सभी का है वोट […]

You May Like

Play sound