नई दिल्ली। IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब को सुबह 04:30 बजे संसद मार्ग थाने से गिरफ्तार कर लिया गया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब यह मांग कर रहे थे कि NSUI की बहनों के साथ बर्बरता करने वाले पुलिसवालों पर FIR दर्ज हो?उन्होंने यह कहा कि ये कौन सा भारत बना रहे है? जहां FIR की मांग ही अब अपराध है? आखिर ये दिल्ली पुलिस का कैसा इंसाफ है, हमारी NSUI की बहनों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, पूरे देश ने वीडियो देखे, 2 दिन बीत गए,
पुलिसवालों पर FIR तक नहीं हुई, और जब हम FIR मांगने थाने पहुँचे, तो हमें ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्होंने बेटियों पर हाथ उठाया, वो आज़ाद हैं। जो इंसाफ मांग रहे हैं, वो हिरासत में हैं। ये गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे।भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यह मांग करते हुए कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होती तब तक यह प्रदर्शन रहेगा।
