अखिल रेल हिंदी वाक् एवं टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में रतलाम मंडल का शानदार प्रदर्शन

रतलाम। पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के कर्मचारियों ने अखिल रेल हिंदी वाक् एवं टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल का नाम गौरवान्वित किया है। अखिल रेल हिंदी वाक् एवं टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 02 सितंबर 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर में किया गया, जिसमें रतलाम मंडल के दो कर्मचारी भी शामिल हुए।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की श्रीमती लीना नागदे, मुख्य कार्यालय अधीक्षक ने द्वितीय स्थान तथा टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में जनार्दन कुमार, गोपनीय सहायक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। दोनों विजेताओं को रेलवे बोर्ड की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अखिल रेल स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रतलाम मंडल के दो कर्मचारियों का प्रथम तीन स्थानों में चयन होना मंडल के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि मंडल में हिंदी के प्रति कर्मचारियों की रुचि तथा राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग को दर्शाती है।

इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार सहित रतलाम मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती लीना नागदे एवं जनार्दन कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Post

ब्रिक्स देशों के बीच बड़ी व्यापार बाधाओं को दूर किये जाने, स्टार्टअप क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया मोदी ने

Fri Sep 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) वैश्विक व्यापार की राह में बढ़ रही बाधाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों से समूह के बीच व्यापार की राह में बड़ी बाधाओं को हटाने और आपस में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को भी प्रोत्साहित करने की अपील की […]

You May Like