हाई वोल्टेज ड्रामा: पति, सहकर्मी की धुनाई

जबलपुर: अधारताल में बीती रात सेराह हाई वोल्टेज हंगामा हो गया। चरित्र संदेह पर पत्नी ने सहेली के साथ मिलकर कार रूकवाने के बाद पति और सहकर्मी की सरेराह धुनाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पिछले 6 महीने से ओमेगा अस्पताल के सामने एक कंपनी में कार्यरत है। काम के सिलसिले में उसकी बातचीत कंपनी के एचआर ऑपरेशन्स हेड से फोन पर होती रहती थी। इसी बात को लेकर एचआर की पत्नी पीडि़ता पर संदेह करती थी।

बीती रात करीब 8 बजे, महिला कर्मचारी और एचआर आपस में बातचीत करने के लिए कार से अंधेरी पुल से थोड़ा आगे गए थे। तभी पीछे से एचआर की पत्नी अपनी सहेली के साथ वहां आ धमकी और कार को रुकवा लिया। जैसे ही महिला कर्मचारी और एचआर कार से नीचे उतरे, एचआर की पत्नी ने हंगामा कर दिया। इसके बाद उसने अपने पति और महिला कर्मचारी, दोनों के साथ जमकर मारपीट की।

महिला कर्मचारी को चोटें आई हैं। शुरुआती मारपीट के बाद एचआर की पत्नी ने कहा, चलो कहीं बैठकर शांति से बात करते हैं। इसके बाद तीनों इंडियन कॉफी हाउस अधारताल के गेट के पास पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने दोबारा महिला कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। धमकी दी कि अगर दोबारा एचआर के साथ दिखाई दी, तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी महिला ने पीडि़ता को जबरन गाड़ी में बैठाया और उसके घर के सामने छोडक़र भाग निकली। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद सिरफिरे आशिक की धमकी, घर में घुसकर पीटा

Fri Oct 16 , 2026
जबलपुर: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने खमरिया अंतर्गत सोनपुर रोड निवासी युवती के घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवती द्वारा बात करने से मना करने पर आरोपी ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। […]

You May Like

Play sound