बिजली का तार गिरा, करंट से बुजुर्ग की मौत

शिवपुरी: राजा की मुड़ेरी गांव निवासी 65 वर्षीय डोंगर सिंह तोमर अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान घर के लिए बिछाई गई बिजली की लाइन का तार अचानक टूटकर उन पर गिर गया। करंट लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और बेहोश हो गए।

परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिरसौद थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जहरीली दवा पीकर की खुदकुशी

Wed May 13 , 2026
शिवपुरी: सर्किट हाउस रोड निवासी 50 वर्षीय सरवन पाल ने अज्ञात कारणों से जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सरवन पाल ने […]

You May Like