
जबलपुर। बरगी और घमापुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी हो गई जिसमें पांच लोग घायल गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सुनील नामदेव 22 वर्ष निवासी ग्राम मानेगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 8 बजे उसके साथी छोटू यादव, नीरज तिवारी तीनों एक साथ पुलिया पर बैेठे थे, तभी योगेश कोरी अपनी एक्टिवा से आकर रूका और बोला कि तुम लोग ज्यादा गुण्डा बन रहे हो, कहते हुये अचानक छोटू यादव को एक चांटा मार दिया, वह एवं नीरज तिवारी समझाने के लिये योगेश कोरी का हाथ पकड़ने लगे, योगेश कोरी ने कमर से चाकू निकाला और जान से मारने की धमकी देते हुये तीनों पर चाकू से हमलाकर उसके पेट, गर्दन, छोटू यादव को पेट एवं पैर, नीरज के कमर में चोटें पहुॅचा दी, जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। इसी तरह घमापुर थाने में शीतल वंशकार 19 वर्ष निवासी नई कलारी गणेश चौक घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गणेश चौक राकेश की दुकान के पास बन्नो वंशकार, राकेश वंशकार, मोनू वंशकार, नितिन वंशकार ने उसके भाई मोनू वंशकार केा रोककर शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगे, उसके भाई ने रूपये देने से मना किया तो चारों विवाद करने लगे, मोनू वंशकार ने चाकू से हमलाकर उसके भाई मोनू की दोनों जांघों में 6 जगह चोटें पहॅुचा दीं। राकेश वंशकार हाथ मुक्कों से मारपीट किया, वह बीच बचाव करने लगा तो बन्नो वंशकार ने चाकू से हमलाकर उसके वायें हाथ की हथेली में नीचे तरफ चोट पहुॅचा दी, नितिन ने लाठी से हमलाकर उसके पैर में चोट पहुॅचा दी।
