थाने में युवती ने खाया जहर, हालत गंभीर

छतरपुर। छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय पिंकी नायक ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एक दिन पहले कुछ युवक अवैध हथियार लेकर उनके घर पहुंचे थे और जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत लेकर परिजन महाराजपुर थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय कार्रवाई टाल दी। इसी से आहत होकर युवती ने थाना परिसर में यह कदम उठा लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल महाराजपुर थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

स्ट्रेचर नहीं मिला तो मरीज को लेकर वार्ड तक पहुंच गया ई रिक्शा

Mon Aug 3 , 2026
सतना: जिला चिकित्सालय में रविवार को एक इलेक्ट्रिक ऑटो के हड्डी वार्ड के सामने तक पहुंचने से कुछ देर के लिए हडक़ंप मच गया। सुरक्षा गार्डों ने ऑटो चालक को पकडक़र पुलिस चौकी के हवाले कर दिया, लेकिन जब पूरी कहानी सामने आई तो यह मामला सुरक्षा चूक से ज्यादा […]

You May Like

मनोरंजन