हरीशंकरपुरम से यादव धर्मकांटा तक पहुंचा कोरोना, ग्वालियर में हालत गंभीर

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण एक बार फिर शहर में पैर पसार रहा है। पहला केस कुछ दिन पहले हरीशंकरपुरम में श्रीराम कॉलोनी में मिला था, जो अब यादव धर्मकांटा, एमएच रोड तक पहुंच गया है। एक ही दिन में 6 मरीज मिलने से इसके तेजी से फैलने की संभावना कई गुना बढ़ गई है। शहर में इसके मरीजों की संख्या 12 हो गई, इनमें तीन मरीज तो मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हैं। मंगलवार को 4 पोजेटिव मिलने के बाद अब संख्या 16 पहुंच गई है चिकित्सकों के अनुसार कोरोना का वेरिएंट पहले जैसा खतरनाक तो नहीं है, लेकिन इससे बचने के लिए सावधानी जरूरी है। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुसार इस बार जो नया वेरिएंट आया है वह तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसके लक्षण पहचान में जल्दी नहीं आ रहे। हालांकि कमजोर इम्युनिटी वाले और बुजुर्गों के लिए यह खतरे से खाली नहीं है। पहले के वेरिएंट और इस बार के वेरिएंट में क्या अंतर है तो डॉक्टरों ने बताया कि पहले तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस की तकलीफ, स्वाद व गंध का जाना तथा फेफड़ों में संक्रमण होना प्रमुख था। अबकी बार जो वेरिएंट आया है उसमें गले में खराश, हल्की खांसी, हल्का बुखार, थकान देखने में आ रही है। उन्होंने बताया कि स्वाद में बदलाव देखने में नहीं आया है और फेफडों में असर नहीं कर रहा है।

Next Post

ऑस्ट्रिया के स्कूल में गोलीबारी में 11 लोग मारे गये

Tue Jun 10 , 2025
वियना, 10 जून (वार्ता) ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज़ में मंगलवार सुबह एक स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 11 लोग मारे गये और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय पुलिस के हवाले से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि हताहतों में […]

You May Like