ग्वालियर जिले में बाढ़ के चलते सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद किए

ग्वालियर: जिले में निरन्तर हो रहीं बारिश को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने आज समस्त स्कूलों के नर्सरी से 12 वीं तक के छात्र छात्राओं एवं आंगनवाड़ी के बच्चों का अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल स्कूलों के छात्रों व छात्राओं एवं आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए रहेगा।

ग्वालियर जिले में बाढ़ के कारण शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी भरने की समस्या सामने आ रही है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिये जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम का अमला मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है ताकि आम जनों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

Next Post

रतनगढ़ मेले में हादसे रोकने प्रशासन सतर्क, तीनों जिलों के अफसरों की बैठक बुलाई

Sat Sep 6 , 2025
दतिया: शारदीय नवरात्रि एवं दीपावली दौज पर पवित्र रतनगढ़ माता मंदिर पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। पूर्व के हादसों को देखते हुए प्रशासन काफी सतर्कता से काम ले रहा है। गौरतलब है कि कुछ साल पहले इस मंदिर पर नवरात्रि मेला में […]

You May Like