
जबलपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जबलपुर ने रेलवे संपत्ति की चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ के अनुसार रेलवे यार्ड, जबलपुर के किलोमीटर संख्या 991/31 के समीप गश्त एवं निगरानी के दौरान दो व्यक्ति चोरी की गई कॉपर केबल को जलाकर उससे तांबा अलग करने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने रेलवे यार्ड से कॉपर वायर और घटनास्थल पर लगे पेंड्रॉल क्लिप चोरी किए थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 13 पेंड्रॉल क्लिप और 6.5 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,079 आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कोल (31) और दीपक कोल (28), दोनों निवासी छुई खदान, जबलपुर के रूप में हुई है।
