डब्ल्यू.एस.ई.सी. स्कूल से निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, जबलपुर मंडल के तत्वावधान में संचालित डब्ल्यू.एस.ई.सी. केजी/हाई स्कूल में विद्यार्थियों के बीच नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 28 एवं 29 जुलाई को “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर से निकली रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” और “नशे से रहो सदा दूर” जैसे नारों के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।जागरूकता कार्यक्रम में सिविल लाइंस थाना की उपनिरीक्षक निलेश्वरी काकोरिया, आरक्षक सुनील तथा जिला एड्स नियंत्रण सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य सुनील गर्ग ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, स्वास्थ्य पर इसके असर तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कीर्ति पुंज ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशामुक्त भारत के संकल्प को जीवन में उतारने की अपील की।

Next Post

87% कोटा मिलने के बाद भी मप्र में अटकी मूंग खरीदी: शिवराज की मोहन को चिट्ठी, किसान हित में तुरंत मूंग खरीदी का फैसला ले सरकार

Wed Jul 29 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर विवाद और गहरा गया है। एक ओर राजधानी भोपाल में किसान समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और राज्य सरकार ने उनसे चर्चा के लिए मंत्रियों की समिति गठित की है। दूसरी ओर केंद्रीय कृषि […]

You May Like