सखी सैंय्या तो खूब कमात है, महंगाई डायन खाए जात है… बीना में गूंजा कांग्रेस का नारा

बीना: जिला ग्रामीण कांग्रेस संगठन मंत्री पी पी नायक के आह्वान पर सर्वोदय चौराहा पर ट्रैक्टर पर पंजा मशीन, एवं बैलगाड़ी को लेकर महंगाई के विरोध में सर्वोदय चौक से अंबेडकर तिराहा तक जुलूस निकाला और पेट्रोल पंप पर पहुंचकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को महंगाई के विरोध में ज्ञापन सोपा एवं समस्त कांग्रेस जनों ने (सखी सैंय्या बहुत कामत है, महंगाई डायन खाए जात है) महंगाई के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कार्यक्रम के आयोजन पूर्व जिला संगठन मंत्री पी पी नायक ने कहा कि लगातार बढ़ रही डीजल पेट्रोल की कीमतों गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगों पर इसका बुरा असर पड़ेगा आम जनता का जीना दुस्वार हो गया है एवं किसानो कि हालत बहुत खराब हो गई है।

शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसानों को एक तो उनकी उपज़ कि तुलाई सही समय पर नहीं हो रही है एवं फसल का उचित दाम भी नहीं मिल रहा है ऊपर से डीजल पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमशः डीजल 99/- रुपया प्रति लीटर एवं पेट्रोल 114/-रुपया प्रति लीटर हो गया है जिससे रोजमर्रा की खाने-पीने कि वस्तुए भी महंगी होती जा रहीं है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेश व्यास ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने कहा था कि जब जिस देश का रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता है उस देश के प्रधानमंत्री कि साख भी गिरती है अब प्रधानमंत्री अपनी साख बचाएं । अशोक परिहार ने बताया कि रसोई गैस महंगी, खाने का तेल महंगा, दाले भी महंगी, शक्कर-चावल सभी के दाम दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। उमा नवैया ने कहा सब्जियों के दाम भी दिनों दिन बढ़ रहे है जिससे गरीब जनता कि थाली से दो वक्त का भोजन गयाब हो रहा है।

यह रहे विशेष रूप से उपस्थित निर्भय सिंह ठाकुर, अनुराग ठाकुर पंकज यादव,भाव सिंह नरेंद्र सिंह ठाकुर, चंद्रशेखर बबलू राज, ओम प्रकाश पासु, प्रभु दयाल सोनी, एडवोकेट हरि नारायण कुशवाहा, प्रशांत राय, देवदत्त तिवारी, निदान जैन,सुखलाल बाबू, ममता अहिरवार,प्रमोद राय, सतीश तिवारी, शिवकुमार मोतीलाल अहिरवार, उमा नवैया, महेंद्र नवैया, विक्रांत गोलंदाज, मोनू खान, खुशी लाल अहिरवार, देवेंद्र नायक, देवेश शाह, राकेश तिवारी, एडवोकेट राजा राम अहिरवार, एडवोकेट कृष्णा केथोरिया, मोहिनी कश्यप, कविता नाहर, शिवानी बौद्ध, प्रकाश बजाज, विवेक पोरिया, रोहित जैन, देवेंद्र कुशवाहा, आलोक कटारिया आदि उपस्थित थे।

Next Post

विनिर्माण लागत बढ़ने से बढ़ी थोक महंगाई, जल्द खुदरा महंगाई पर भी दिखेगा असर: क्रिसिल

Wed May 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 मई (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के कारण घरेलू विनिर्माण कंपनियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है और पौने चार साल में पहली बार अप्रैल में उत्पादों के दाम की तुलना में लागत ज्यादा हो गयी है। बाजार अध्ययन एवं साख निर्धारक एजेंसी क्रिसिल की बुधवार को जारी […]

You May Like