लोगों को फायर ब्रिगेड के आधुनिक उपकरणों की जानकारी

इंदौर: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 14से 20 अप्रैल तक मनाया गया जिसमें अग्नि से सुरक्षा संबंधित बाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा बताया गया और कैसे इन उपकरणों का उपयोग किया जाता है. वहीं आधुनिक संसाधनों से फायर ब्रिगेड जनता के जान माल की रक्षा करते हैं. सोमवार को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा राजवाड़े पर अग्नि सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल की गई जिसमें जनता को फायर ब्रिगेड के नए-नए आधुनिक उपकरणों की जानकारी भी दी गई और आग लगने पर कैसे सुरक्षित रहा जाए इसकी जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई.

अग्नि सुरक्षा के संसाधनों में इंदौर में अग्निशमन रोबोट का भी डेमो किया गया जहां पर आग की अधिकता हो जहां व्यक्ति का खड़े होना दुभर हो वहां पर यह रोबोट आग बुझाने के काम में लाया जाएगा. इस रोबोट को तीन अलग-अलग तरह से रिमोट से मैन्युअल से ऑपरेट किया जा सकता है. अभी यह रोबोट फायर ब्रिगेड के पास तो नहीं आया लेकिन डेमो के बाद फायर ब्रिगेड में इसके शामिल होने की संभावना है.
डेकोरेशन के लाइट टूटी
मॉक ड्रिल के दौरान अहिल्या माता के ठीक पीछे लगी डेकोरेशन की लाइट टूट गई. वहीं फायर कर्मचारी द्वारा जिस नोजल से पानी फेंका जाता है अचानक फायर कर्मियों के हाथ से छूटने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. मॉक ड्रिल के दौरान राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और मॉक ड्रिल देखी और आग से सुरक्षा के संसाधनों को देखा.

Next Post

बालक की निर्मम हत्या, घर में नीले ड्रम के अंदर छिपा मिला शव

Tue Apr 21 , 2026
सतना : कोलगवां थाना अंतर्गत शहर के पुराने बस स्टैण्ड के निकट स्थित बैंक कालोनी क्षेत्र में सोमवार की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब 11 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या की घटना सामने आई. बालक का रक्त रंजित शव उसी के घर में नीले ड्रम में छिपाकर रखा […]

You May Like