दशोरा नागर समाज ने संस्कृति को सहेजने का काम किया

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज वर्चुअल माध्यम से दशोरा नागर समाज की मां कुलदेवी एवं भगवान हाटकेश्वर के पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। दशोरा समाज प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी के दिन शिवना नदी में विराजित मां कुलदेवी की पूजन अर्चन करता है। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, उल्लास वैद्य, दिनेश चंद्र दशोरा, आनंद दशोरा, दामोदरदास सुगंधी, रविन्द्र गुप्ता, अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एडिशनल एसपी गौतम सिंह सोलंकी, मंदसौर एसडीएम शाक्य, समाजजन, पत्रकार मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि, दशोरा समाज ने संस्कृति को सहेजने का काम किया है। इतिहास की बात करे तो आक्रमणों के समय धर्म को जोड़ने का काम किया है। इन्होंने आज तक अपने धर्म को बचाया है। आक्रमणों के बावजूद भी व्यापार व्यवसाय को कायम रखा। दशोरा समाज कलम का धनी है, इसके साथ भोजन एवं तरह-तरह के पकवान बनाने में भी दशोरा समाज निपुण है।

Next Post

राजपूत समाज का महासम्मेलन: संस्कृति, शौर्य और एकता का आह्वान

Mon Jun 2 , 2025
नीमच। दशहरा मैदान में राजपूत समाज का भव्य महासम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें एकलिंगनाथ के दीवान व मेवाड़ के महाराणा श्रीजी हुजूर विश्वराज सिंह और महारानी महिमा कुमारी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ग्वालटोली स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद शौर्य यात्रा निकाली गई जो […]

You May Like

मनोरंजन