ईद पर कोर्ट में 26 अगस्त को अवकाश, 24 को न्यायालयीन कार्यवाही

इंदौर: ईद मिलाद-उन-नबी के अवकाश को लेकर हाईकोर्ट ने पूर्व में जारी आदेश में बदलाव किया है. अब हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों में 25 अगस्त के बजाय 26 अगस्त को अवकाश रहेगा. 24 अगस्त को न्यायालयीन कार्यवाही सामान्य रूप से होगी. अवकाश में बदलाव के बाद 25 अगस्त को अदालतों में नियमित सुनवाई और अन्य न्यायिक कार्य होंगे, जबकि 26 अगस्त को न्यायालय बंद रहेंगे. इसी महीने रक्षाबंधन का अवकाश भी है. 15 अगस्त, ईद और रक्षाबंधन के कारण अगस्त में न्यायालयीन कार्यवाही के बीच कई अवकाश रहेंगे.

Next Post

मेमो ट्रेन से गिरने से यात्री घायल

Thu Aug 20 , 2026
पांढुरना:नगरीय सीमा से लगे ग्राम तिगांव रेलवे स्टेशन पर एक यात्री मेमो चलती ट्रेन से गिरने से यह गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस द्वारा निजी एम्बुलेंस से इस घायल यात्री को नगर जिला मुख्यालय के शासकीय चिकित्सालय लाया जहां इसे भर्ती कर उपचार किया […]

You May Like