इंदौर: शहर के चंदननगर और मल्हारगंज थाना क्षेत्रों में अलग अलग घटनाओं में दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. एक मामला शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है, जबकि दूसरा आपसी रंजिश का बताया जा रहा है.चंदननगर क्षेत्र के सिरपुर काकड़ में एक शादी समारोह के दौरान नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान 18 वर्षीय कृष्णा मेहता पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया.
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. वहीं मल्हारगंज क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया. इंदिरा नगर में रहने वाले 29 वर्षीय गुलशन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि उसी क्षेत्र के कुछ लोगों ने उस पर हमला किया. पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है. दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
