तालाब में तैरता दिखा मरगमच्छ,ग्रामीणों ने जाल में फंसाकर किया काबू

सतना : मैहर जिले के अमदरा क्षेत्र में नयागांव सुहौला के तालाब में अचानक मगरमच्छ नजर आ जाने से वहां अफरा तफरी मच गई. ग्ररमीणों ने हिम्मत दिखाते हुए जाल में फंसाकर किसी तरह मगरमच्छ को काबू किया. जिसके बाद वन विभाग द्वारा उसे मौदहा ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुहौला के तालाब के आस पास रविवार की दोपहर उस वक्त हडक़ंप मच गया जब वहां पर एक मगरमच्छ तैरता नजर आया. उस दौरान तालाब के पानी में मौजूद ग्रामीणों द्वारा शोर मचाया गया. जिसके चलते सभी लोग तालाब छोडक़र सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए.

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर सरपंच मदन कोल भी मौके पर पहुंच गए. मगरमच्छ की तालाब में पुष्टि होते ही वन विभाग को सूचना दे दी गई. इसी कड़ी में कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाई और कड़ी मशक्कत करते हुए मगरमच्छ को जाल में फंसा लिया. कुछ समय बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया.

वन विभाग की टीम में शामिल रेंजर सतीश मिश्रा और डिप्टी रेंजर सुजीत सिंह वन परिक्षेत्र अमदरा ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई लगभग 1 मीटर और वजन लगभग 5 किलो है. इसी कड़ी में मगरमच्छ की उम्र 1 वर्ष आंकी गई. वन अमले के अनुसार गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग दूर हो गए अन्यथा पानी के भीतर यह किसी पर भी हमला कर सकता था. मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेने के बाद वन विभाग की टीम उसे लेकर मौदहा पहुंच गई. जहां पर उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया. वहीं ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र में मगरमच्छ दिखने की यह पहली घटना सामने आई है.

Next Post

सेन्ट्रल पूल में चावल परिदान में बालाघाट और सतना अव्वल

Mon May 19 , 2025
सतना:मध्यप्रदेश से सेन्ट्रल पूल में बालाघाट और सतना ने सबसे अधिक चावल परिदान किया। बालाघाट ने 1.16 लाख मीट्रिक टन व सतना ने 1.04 लाख मीट्रिक टन चावल जमा कर दिया। इसके ऐवज में भारत सरकार से बालाघाट के परिदान पर 406 करोड़ व सतना के परिदान पर 364 करोड़ […]

You May Like