1.100 किलो अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

सीधी। थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए1.100 किलो अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1.100 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 29 जून 2026 को थाना कोतवाली पुलिस की टीम वारंटी तलाश एवं अपराधियों की पतासाजी हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान अमहा तिराहा पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मड़रिया तिराहा स्थित एक किराना दुकान में एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर महिला भागने का प्रयास करने लगी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूंछताछ में उसने अपना नाम श्यामकली साकेत उर्फ चरकी पति बैजनाथ साकेत उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम पड़रा, थाना जमोड़ी बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी की कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर से काली एवं सफेद पन्नियों में रखा 1.100 किलोग्राम अवैध गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 11,000‌है, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 8/20( बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। मामले की विवेचना जारी है। कार्यवाही में उनि विवेक द्विवेदी थाना प्रभारी कोतवाली, प्रआर रणबहादुर सिंह, संजय मौर्य, आरक्षक शिवेन्द्र मिश्रा शामिल रहे।

Next Post

कुंडलपुर दर्शन कर लौट रहे जबलपुर के बाइक सवार दंपति पर गिरा सूखा पेड़, दोनों की मौत

Mon Jun 29 , 2026
दमोह। जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री कुंडलपुर के दर्शन कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपति पर आम का सूखा पेड़ गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को सोमवार शाम 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। […]

You May Like