बर्लिन, (वार्ता) चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन इगा स्वियाटेक ने सेमीफाइनल मुकाबले में विंबलडन उपविजेता जैस्मीन पाओलिनी करारी शिकस्त देते हुए पहली बार लेक्सस ईस्टबोर्न ओपन डब्ल्यूटीए टूर ग्रास-कोर्ट फाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये मुकाबले में पोलैंड की स्वियाटेक ने इतालवी खिलाड़ी पाओलिनी को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया। स्वियाटेक ने हार्ड कोर्ट पर 12 और क्ले कोर्ट पर 10 खिताब जीते हैं।
मैच के बाद 24 वर्षीय स्वियाटेक ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं – मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।मैंने बस अपना काम किया, मुझे पता था कि मुझे कैसा खेलना है और मैंने इसके लिए प्रयास किया।”
फाइनल में स्वियाटेक का मुकाबला फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला से होगा। एलेक्जेंड्रा एला ने दूसरे सेमीफाइनल में वरवारा ग्राचेवा को 7-5, 2-6, 6-3 से हराया और डब्ल्यूटीए फाइनल में पहुंचने वाली फिलिपींस की पहली खिलाड़ी है।
