जीत के लिए भारत को नौ विकेट और इंग्लैंड को 324 रनों की दरकार

लंदन, (वार्ता) जॉश टंग (पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद बेन डकेट (नाबाद 34) के दम पर इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को दूसरी पारी में स्टंप के समय एक विकेट पर 50 रन बना लिये है और उसे मैच जीतने के लिए 324 रन अभी और बनाने है। वहीं भारत को नौ विकेट की दरकार है।

374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली (14) को बोल्ड कर भारत का खाता खोला। दिन का खेल समाप्त होने के समय इंग्लैंड ने एक विकेट पर 50रन बना लिये और उसे अभी मैच जीतने के लिए 324 रन बनाने है।

इससे पहले रवींद्र जडेजा (53) और वॉशिंगटन सुंदर (53) रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया। चायकाल के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारत का सातवां विकेट ध्रुव जुरेल (34) के रूप में गिरा। उन्हें आवर्टन ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये वॉशिंगटन सुदंर ने रवींद्र जडेजा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 34 रन जोड़े। जॉश टंग ने रवींद्र जडेजा को आउटकर इस साझेदारी काे तोड़ा। जडेजा ने 77 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाये। इसी ओवर में टंग ने मोहम्मद सिराज (शून्य) को आउट कर भारत नौवां झटका दिया। इसके बाद वॉशिंगटन ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि वॉशिंगटन भारत को स्कोर को 400 के पार पहुंचा देंगे। इसी दौरान टंग ने उन्हें क्रॉली के हाथों कैच आउट कराकर भारत की दूसरी पारी का 396 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। पहली पारी में इंग्लैंड को मिली 23 रनों की बढ़त के आधार पर उसने जीत के लिए अब 374 रन बनाने है। वॉशिंगटन सुंदर ने 46 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 53 रन बनाये।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (118) के शानदार शतक से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चायकाल तक छह विकेट पर 304 रन बनाकर 281 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली थी। जायसवाल ने 164 गेंदों पर नाबाद 118 रन में 14 चौके और दो छक्के लगाए। नाईट वॉचमैन आकाशदीप ने 94 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाये। करूण नायर 17 रन बनाकर आउट हुये।

भारत ने कल के दो विकेट पर 75 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप इंग्लैंड की गेंदबाजी का दृढता के साथ सामना करते हुए कमजोर गेंदों पर प्रहार कर रन बटोरे। इस दौरान आकाश दीप ने गस ऐटकिंसन की गेंद पर चौका लगाकर अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया।

आकाश दीप ने 73 गेंदों में नौ चौकों की मदद से अपना अर्धशतक बनाया। आकाश दीप द्वारा चौका लगाने के साथ ही भारतीय ड्रेसिंग रूम में सभी टीम साथी खड़े होकर तालियां बजाते हुए देखे गये। आकाश दीप ने अपनी मुट्ठी बांधी। जायसवाल ने भी उन्हें गले लगाया और इस पल का आनंद लिया।

इसके बाद इंग्लैंड की गेंदबाजों की खबर ले रहे आकाश दीप को जेमी ओवर्टन ने ऐटकिंसन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तीसरा झटका दिया। आकाश दीप ने 94 गेंदों में 12 चौके लगाते हुए (66) रनों की पारी खेली। यशस्वी और आकाश दीप के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हुये। गिल ने इस तरह इस सीरीज में 750 रनों का आंकड़ा पार कर लिया और महान सुनील गावस्कर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गये।

इंग्लैंड की ओर से जॉश टंग ने 125 रन देकर पांच विकेट लिये। गस ऐटकिंसन को तीन विकेट मिले और जेमी ओवर्टन ने दो बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

लद्दाख एफसी ने डूरंड कप में त्रिभुवन आर्मी एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला

Sun Aug 3 , 2025
जमशेदपुर, (वार्ता) नवोदित लद्दाख एफसी ने ग्रुप सी के एक कड़े मुकाबले में अनुभवी नेपाली टीम त्रिभुवन आर्मी एफसी को 1-1 से ड्रॉ पर रोककर अपने पहले डूरंड कप अभियान की शानदार शुरुआत की। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए 134वें इंडियनऑयल डूरंड कप के पहले मैच में डिफेंडर […]

You May Like