एक किलोमीटर की दूरी में हो रहा तीन जगह ट्रैफिक जाम

पाटनीपुरा से एलआईजी सड़क का है यह हाल

इंदौर: शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित एलआईजी चौराहे से पाटनीपुरा चौराहे तक तीन स्थानों पर यातायात जाम होता है. तीन स्थानों के बीच सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी है. खास बात यह है कि एक स्थान एलआईजी थाने के सामने है अटल द्वार, जहां रोज जाम लगता है.पाटनीपुरा से एलआईजी चौराहे के दूरी बमुश्किल एक किलोमीटर के करीब है। इतनी सी दूरी के बीच तीन स्थानों पर रोज यातायात जाम होता है। पहला पाटनीपुरा, दूसरा एलआईजी थाने के सामने अटल द्वार और तीसरा एबी रोड पर एलआईजी चौराहा. उक्त तीनों चौराहे पर स्थिति यह है कि वाहन चालक और ई रिक्शा से लेकर दो पहिया और अन्य वाहन आपस में जल्दी निकलने के कारण रोज गुत्थम गुत्था होते है।

कोई यातायात व्यवस्था को संभालने वाला भी होता है। इस कारण रोज ट्रैफिक जाम रहता है. ध्यान देने बात यह है कि एलआईजी थाने के अधिकारी और पुलिसकर्मी के सामने ट्रैफिक जाम होता है, लेकिन वे खड़े खड़े देखते है. व्यवस्था को संभालना जरूरी नहीं समझते है. एलआईजी और पाटनीपुरा चौराहे की हालत यह है कि ट्रैफिक सिग्नल होने के बाद भी वाहन चालक पालन भी करते और रेड लाइट होने के बाद भी नियमों को तोड़ कर निकलते है. कई बार तो एक तरह जल्दी में रहते है वाहन चालक की दूसरी तरफ की ग्रीन सिग्नल होने पर भी नहीं रुकते है. इसका परिणाम यह होता है कि सिग्नल का पालन नही होने से भी ट्रैफिक जाम हो जाता है.

देखते रहते हैं पुलिसकर्मी
इंदौर में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने ज्वाइनिंग दी थी. उस दौरान एलआईजी थाने के सिपाही खुद यातायात जाम नहीं हो और ड्यूटी देने लगे थे. अब एलआईजी थाने के सामने वहीं स्थिति बन चुकी है. जनता और वाहन चालक परेशान हो तो हो, पुलिस कर्मी देखते रहते है.

धार्मिक यात्रा से लगा था जाम
एयरपोर्ट रोड पर भी शनिवार को धार्मिक यात्रा से 4 किलोमीटर तक जाम शनिवार को भी गांधी नगर सुपर कॉरिडोर चौराहे से पुलिस पेट्रोल पंप वीआईपी मार्ग तक ट्रैफिक जाम था. इस सड़क जो कि एयरपोर्ट वाला मुख्य मार्ग है, इसके बावजूद धार्मिक यात्रा निकाली जा रही थी. उक्त यात्रा में प्रतिबंधित डीजे का शोर खूब था. मुख्य मार्ग पर जुलूस या यात्रा निकलने के अनुमति देना कई सवाल खड़े करता है. मुख्य मार्ग पर आयोजक और पुलिस को भी धार्मिक यात्रा का जुलूस निकालना और घंटो ट्रैफिक जाम करना जैसे मुद्दे पर सोचना चाहिए. वाहन चालक और जनता परेशान होकर मूकदर्शक बने रहते है.

Next Post

भगवान परशुराम की औरंगजेब से तुलना पर भड़के लोग

Mon Mar 24 , 2025
कांग्रेस महामंत्री रेखा जैन का उज्जैन में फूंका पुतला ब्राह्मण समाज टिप्पणी से हुआ नाराज महाकाल मंदिर के पुजारी भी भड़के नेत्री को कांग्रेस से निष्काषित करने की मांग उज्जैन:रामघाट पर कांग्रेस नेत्री रेखा जैन का पुतला दहन करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकरियों, तीर्थ पुरोहित व महाकाल […]

You May Like