ड्रीम यूटीटी जूनियर्स टूर्नामेंट 29 मई से अहमदाबाद में होगा शुरू

अहमदाबाद, 27 मई (वार्ता) ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएसएफ) और अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के सहयोग से अहमदाबाद में 29 मई से शुरु होने वाले ड्रीम यूटीटी जूनियर टूर्नामेंट में आठ टीमों के 16 खिलाड़ी खेलेंगे।

अहमदाबाद के ईकेए एरिना में होने 29 मई से आठ जून तक होने वाले इस अंडर-15 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में देश भर के 16 प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे। इनमें आठ-आठ लड़के और लड़कियों के वर्ग खिलाड़ी है। इन खिलाड़ियों को आठ फ्रेंचाइजी में जगह दी गई है।

यह टूर्नामेंट 11 दिनों तक चलेगा। इसमें पहले ग्रुप चरण के मुकाबले खेले जायेगे। सेमीफाइनल सात जून और फाइनल आठ जून को खेला जायेगा।

आठ फ्रेंचाइजी में शामिल 16 खिलाड़ी इस प्रकार है:-

अहमदाबाद एसजी पाइपर्स: अभीक कश्यप और मौबोनी चटर्जी

स्टेनली की चेन्नई लायंस: सिद्धांत धारीवाल और दिव्यांशी भौमिक

दबंग दिल्ली टे.टे.सी.: आकाश राजावेलु और धानी जैन

डेम्पो गोवा चैलेंजर्स: साहिल रावत और आर्या रेडकर

जयपुर पैट्रियट्स: त्रिशाल सुरपुरेड्डी और श्रेया धर

कोलकाता थंडरब्लैड्स: ऋत्विक गुप्ता और स्वरा करमरकर

पीबीजी पुणे जगुआर: अथर्व नवारंगे और तुष्टि सूद

यू मुंबा टेटे: प्रतीक तुलसानी और अनन्या मुरलीधर

Next Post

बीएसएनएल को लगातार दूसरी तिमाही में हुआ मुनाफा

Tue May 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 मई (वार्ता) सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 280 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह लगातार दूसरी तिमाही रही है जिसमें बीएसएनएल ने मुनाफा अर्जित किया है। बीएसएनएल ने मंगलवार को यहां जारी वित्तीय लेखाजोखा […]

You May Like