इंदौर: चंदननगर क्षेत्र में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर शांति भंग करने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साउंड सिस्टम जब्त किया है. थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि रात करीब 12:50 बजे गडरिया मोहल्ला धार रोड पर पर रहने वाले 21 वर्षीय हर्ष पाल गडरिया मोहल्ला में तेज आवाज में डीजे बजाकर आम लोगों को परेशान कर रहा था.
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से बेज टोन कंपनी की एमएक्स-1200 एम मॉडल की डीजे साउंड मशीन, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की. मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
