भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। बागसेवनिया थाने से लेकर आगे तक सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।यह कार्रवाई लंबे समय से बागसेवनिया रोड पर अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद की गई।
सड़क के किनारे ठेले, गुमटियां, और कुछ स्थायी निर्माण भी यातायात में बाधा बन रहे थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से, बागसेवनिया थाने के पास स्थित एक वाइन शॉप के आगे किए गए अतिक्रमण को लेकर भी कई बार शिकायतें आई थीं।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सड़क को चौड़ा करने और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।
