गरीबों तक नहीं पहुंचा इस माह का राशन, ग्रामीण क्षेत्रों की हालत खस्ता

जबलपुर: जिले में करीब एक हजार सरकारी राशन दुकानें हैं, इनमें से ज्यादातर में इस माह का अनाज ही नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ज्यादा खराब है, जहां अभी तक अनाज ही नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे लाखों हितग्राही परेशान हैं। विदित है कि सहकारी सोसायटियों में अप्रैल माह का राशन अब तक पहुंचकर बंट जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।

अभी तक अप्रैल माह के राशन का कोटा ही नहीं उठाया गया है। इससे स्पष्ट है कि जब कोटा ही नहीं उठा तो राशन सोसायटी तक पहुंच ही नहीं पाया है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में है, जहां राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने कोई तैयार नहीं हो रहा है।
11 जेएसओ के जिम्मे 1005 सोसायटी
जिले में राशन कार्ड धारी को सहकारी सोसाइटियों द्वारा बनाई गई राशन दुकानों से अनाज मिलता है, इन्हीं सहकारी समिति में अनाज पहुंचा या नहीं उसके लिए प्रशासन द्वारा जेएसओ कमान सौंपी है। जो सभी तहसील स्तर पर सोसाइटी में पहुंचकर, इसकी जांच कर रहे हैं। परंतु गौरतलब है कि जिले में मात्र 11 जेएसओ है, जिनको 1 हजार से ज्यादा सोसाइटी का जिम्मा सौंपा गया है।

Next Post

स्‍कूल वाहन कैम्पस में ही हों पार्क वहीं से बच्चों को बैठायें और उतारें

Sat Apr 26 , 2025
जबलपुर: कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में स्‍कूलों के सामने यातायात प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि अधिकांश स्‍कूलों में स्‍कूल लगने व छूटने के समय सड़कों पर जाम की स्थिति से सुगम यातायात बाधित होता है। अत: सभी स्‍कूल प्रबंधक स्‍कूल वाहनों की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।