सोनम वांगचुक के समर्थन में सैकड़ो युवाओं ने निकाली विशाल रैली

सतना: देश के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा दिल्ली में किए जा रहे आंदोलन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन में शहर के जागरूक युवाओं ने एकजुटता दिखाई. शहर में युवाओं द्वारा एक विशाल समर्थन रैली का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से न केवल वांगचुक के आंदोलन को मजबूती दी गई, बल्कि देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया. इस रैली के जरिए युवाओं ने कथित नीट परीक्षा पेपर लीक और देशभर में बढ़ती छात्रों की आत्महत्या जैसी गंभीर समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया.

रैली शाम 5:30 बजे शहर के सिविल लाइन चौपाटी से प्रारंभ हुई युवाओं का हुजूम सर्किट हाउस चौक और मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए आगे बढ़ा. इस दौरान युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के अधिकारों को लेकर जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद सिटी कोतवाली पहुंचकर रैली का समापन किया गया. रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने देश की शिक्षा व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता लाने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक निष्पक्ष व सुरक्षित प्रणाली विकसित करने की मांग की.

युवाओं ने सरकार से पुरजोर शब्दों में कहा कि नीट जैसे बड़े पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए . इसके साथ ही कोचिंग सेंटरों में पढ़ रहे छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मजबूत कदम उठाए जाएं ताकि देश में बढ़ रही छात्रों की आत्महत्याओं को रोका जा सके. रैली में शहर के सैकड़ों छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने एक सुर में छात्र हितों के संरक्षण की बात कही

Next Post

राम-नामी' फिल्म को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री सम्मान प्रदेश के लिए गौरव का क्षण-साय

Mon Jul 20 , 2026
रायपुर, 20 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में रामनामी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर […]

You May Like