अकीदत व भाईचारे के साथ मना ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, शहर में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

सतना : शहर में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का यौम-ए-पैदाइश (ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) पूरे धार्मिक अकीदत, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया. इस मौके पर सुबह से ही शहर की मस्जिदों और घरों में कुरआन ख्वानी व मिलाद शरीफ के दौर चलते रहे. लोगों ने पैगंबर साहब के मोहब्बत, अमन और इंसानियत के पैगाम को याद कर देश में खुशहाली और कौमी एकता की दुआएं मांगीं.

उल्लेखनीय है कि इस पर्व के लिए शहर व जिले की सभी मस्जिदों में पिछले पंद्रह दिनों से रंगरोगन का काम किया जा रहा था.बीती रात शहर की सभी प्रमुख मस्जिदो में कुरान पर विशेष तकरीर का आयोजन किया गया.इसके लिए देश के अन्य हिस्सों से मुफ्ती और मौलवी यहाँ पहुँचे थे.यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा
सुबह फजिर की नमाज के साथ जश्न ईद मिलादुन्नबी शुरू हुआ.इसी के साथ शहर की सबसे पुरानी नूरी जाम मस्जिद में पैगम्बर मोहम्मद साहब के अकीदत और दीदार का सिलसिला शुरू हुआ.जो शाम मगरिफ की नमाज तक चला रहा.
दोपहर जोहर की नमाज के बाद शहर के नजीराबाद, खूंथी और कंपनी बाग क्षेत्रों से जुलूस-ए-मोहम्मदी के निकालने की गतिविधियां प्रारंभ हुई . जुलूस में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. नाते पाक पढ़ते हुए और अमन का पैगाम देते हुए यह जुलूस शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा, जिसका जगह-जगह इस्तकबाल किया गया. भ्रमण के बाद जुलूस पन्नी लाल चौक पहुंच कर कर्बला में संपन्न हुआ.इस शहर के मुस्लिम समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए जिसमें पूर्व मंत्री सईद अहमद,काग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी वक्फ बोर्ड के जिया बेग ,पूर्व पार्षद कुदरत उल्ला बेग,पार्षद असरफ अली बाबा ,काग्रेस नेता मसूद अहमद आदि शामिल रहे. आयोजन के दौरान शहर में सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा.

मुए मुबारक के दीदार के लिए हजारों पहुचे
पर्व के खास मौके पर ऐतिहासिक कंपनी बाग स्थित सुन्नी नूरी जामा मस्जिद में पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के मुए मुबारक की जियारत के लिए जिले के बाहर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे. मस्जिद में साल में सिर्फ एक दिन ही उन्ही लोगो के दीदार के लिए रखा जाता है.सुबह फजिर की नमाज के बाद लोगो के दीदार के लिए बाहर रखा गया. इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर दीदार किया और दुआएं मांगीं

Next Post

सिम्हस्थ कुंभ मेले के दौरान भारी वाहनों के लिए अलग समय तय करने की मांग

Thu Aug 27 , 2026
नासिक, 27 अगस्त (वार्ता) नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिम्हस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत नासिक और आसपास के क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण एवं मरम्मत के कारण यातायात जाम एवं दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, जिसे देखते हुए नागरिक समाज ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अलग समय निर्धारित […]

You May Like

Play sound