हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में पुलिस सड़कों पर उतरी, 264 वांरटी गिरफ्तार, 334 घरों में किया चेक

ग्वालियर: बीती दरमियानी रात 12 बजे 4.5 डिग्री सैल्सियस में पुलिस की सख्त कार्यवाही देखने को मिली। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और घने कोहरे के बीच ग्वालियर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त कर 264 स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को रात को सोते हुए दबोचा है। जबकि 334 गुण्डों और हिस्ट्रीशीटरों को उनके घर पहुंचकर चेक किया। बीती रात तापमान लगभग 4.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा था। इसके बावजूद पुलिस की 50 से ज्यादा टीमें रात 12 बजे से शहर और देहात इलाके में एक साथ कॉम्बिंग गश्त पर निकली। इस कार्यवाही का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसना था।रात करीब 1 बजे एसएसपी धर्मवीर सिंह ने स्वयं शहर में गश्त कर अभियान की मॉनीटरिंग की। अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। पुलिस कप्तान के सड़क पर उतरते ही नीचे का पुलिस बल पूरी तरह से कार्यवाही करने के मोड में दिखाई दिया। रात भर बदमाशों की धरपकड़ चलती रही।

विशेष गश्त करायी गयी। एएसपी विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, ग्रामीण जयराज कुबेर समेत जिले सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने थाना प्रभारियों और पुलिस बल के साथ फील्ड में उतरे। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्र कर अधिकारियों को ब्रीफिंग दी और इसके बाद टीमों को संवेदनशील इलाके समेत शहर और देहात में रवाना किया गया। एक रात में 264 वारंटी गिरफ्तार किए गए।

Next Post

झांसी रोड में बाधक बने अतिक्रमण को खुद हटा रही जनता

Sat Jan 10 , 2026
ग्वालियर: नाका चंद्रबदनी से विक्की फैक्टी तक निर्माणाधीन सडक मार्ग को चौडा करने में बाधक बन रहे अतिक्रमण जनता स्वयं हटा रही है। इससे सड़क निर्माण कार्य में तेजी आई है। अतिक्रमण को हटाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने आमजनों से बात की और बताया कि यह सडक बनने से […]

You May Like