शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे: राधा

सिंगरौली । मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शास. योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत देवरा में जनसंवाद एवं समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राज्यमंत्री राधा सिंह, जनपद अध्यक्ष चितरंगी सिया दुलारी, कलेक्टर गौरव बैनल, जिपं सीईओ सघप्रिय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं एवं लोक सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर बसे पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी और सुगम तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार शीघ्र निराकरण करें। वहीं कलेक्टर गौरव बैनल ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी स्थानीय समस्याओं, आवश्यकताओं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इस दौरान जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

वीएसआर क्षेत्र में कोयले के स्टॉक को बढ़ाने में मिले सहायता: ईडी

Sat Sep 26 , 2026
विंध्यनगर । एनटीपीसी विंध्याचल में कोयला एवं राख परिवहन से संबंधित प्रमुख मुद्दों तथा आवश्यक सहयोग पर चर्चा करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग एवं वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों तथा वीएसआर क्षेत्र के स्टेशनों के प्रमुखों के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनटीपीसी […]

You May Like