भिंड के युवा ने तैयार किया वीडियो सॉन्ग

भिंड: शहर के वार्ड 8 गणेश कॉलोनी में रहने वाले 18 साल के एक युवा ने अपना वीडियो सॉन्ग तैयार किया है। इस गाना को युवा ने ही लिखा और खुद ही उसे अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया। यह गाना काल्पनिक स्टोरी पर आधारित है। अर्जुन सोनी ने बताया कि उनके पिता संतोष सोनी सर्राफा व्यापारी हैं। उनके करियर का यह पहला गाना है। इससे पहले उन्होंने न तो कभी इसकी ट्रेनिंग ली और न ही कोई कोर्स किया।

उनके मन में बचपन से ही था, इसलिए घर पर ही वह गुनगुनाते रहते थे। करीब एक साल पहले उन्होंने गाना लिखने का निर्णय किया, फिर इसे कंपलीट किया। यह गाना एक काल्पनिक स्टोरी पर आधारित है। अर्जुन ने बताया कि गाना की शूटिंग देहरादून, ऋषिकेश में हुई है। इसमें दिखाया है कि वह एक स्थान पर बतौर पर्यटक घूमने जाते हैं, तभी वहां उनकी महिला गाइड से दोस्ती होती है, लेकिन उस लड़की का अपहरण कर लिया जाता है, इसके बाद अर्जुन उसे गुंडों से रिहा कराते हैं। यह गाना कुल 2 मिनट 36 सेकंड का है। इसका नाम जीना तेरे संग…है। अर्जुन का यह गाना यू ट्यूब समेत विभिन्न प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुका है।

Next Post

कृषि उपज मंडी पिपरसमा में प्याज की भारी आवक

Thu May 22 , 2025
शिवपुरी: कृषि उपज मंडी पिपरसमा में प्याज की भारी आवक से किसानों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान तीन तीन दिन इंतजार कर रहे हैं। इस कड़ी धूप में ना तो किसानों को ठंडा पानी मिल पा रहा और ना ही धूप से बचने के लिए […]

You May Like