वीएसआर क्षेत्र में कोयले के स्टॉक को बढ़ाने में मिले सहायता: ईडी

विंध्यनगर । एनटीपीसी विंध्याचल में कोयला एवं राख परिवहन से संबंधित प्रमुख मुद्दों तथा आवश्यक सहयोग पर चर्चा करने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग एवं वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों तथा वीएसआर क्षेत्र के स्टेशनों के प्रमुखों के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा वीएसआर क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक के दौरान रेलवे ने खदान स्तर पर कोयले की उपलब्धता के आधार पर बीओबीआर एवं बीओएक्सएन रेक उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जिससे वीएसआर क्षेत्र में कोयले के स्टॉक को बढ़ाने में सहायता मिल सके। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे की ओर से इंदु रानी दुबे, शैलेश वर्मा, राजीव गुप्ता तथा अखिलेश मिश्रा डीआरएम/डीएचएन मौजूद रहे।

फ्लाई ऐश के बैकफिलिंग की संभावनाओं पर चर्चा

राख परिवहन के विषय पर चर्चा करते हुए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने क्षेत्र में कोयला एवं राख के परिवहन को सुगम बनाने के लिए रेलवे की ओर से हरसंभव सहयोग देने तथा नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने बीओएक्सएन रेक के माध्यम से फ्लाई ऐश की लोडिंग बढ़ाने पर जोर दिया तथा इस संबंध में उपलब्ध 40 प्रतिशत माल भाड़ा छूट को एक महत्वपूर्ण लाभ बताया। बैठक में गोरबी खदान में रेलवे के माध्यम से फ्लाई ऐश के बैकफिलिंग की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। इस पहल को पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी बताते हुए रेलवे ने इसके कार्यान्वयन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Next Post

कलेक्टर ने देवरा गांव का किया भ्रमण

Sat Sep 26 , 2026
सिंगरौली। जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर गौरव बैनल ने जनपद पंचायत चितरंगी क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरा का भ्रमण कर बैढ़न समूह-2 जल प्रदाय योजना के माध्यम से ग्रामीणों के घरों में उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता एवं जलापूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर बैनल […]

You May Like