पद्मश्री से सम्मानित जगदीश जोशीला का नगर परिषद द्वारा भव्य स्वागत

महेश्वर। विगत दिनों दिल्ली में राष्ट्रपति से पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित हुए निमाड़ के साहित्यकार और कवि जगदीश जोशीला का गुरुवार दोपहर में नगर परिषद द्वारा जय स्तंभ चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव ने पद्मश्री अवार्ड जगदीश जोशीला को पुष्पमाला पहनाकर दुपट्टा भी पहनाया। इस अवसर पर पद्मश्री अवार्ड प्राप्त साहित्यकार और कवि जोशीला ने कहा की यह अवार्ड निमाड़ को समर्पित है। आप सभी के सहयोग और स्नेह के साथ ही निमाड़ी भाषा को अवार्ड समर्पित करता हूं। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सचिन शर्मा पार्षद विक्रम यादव रविराज चौहान स्वप्निल गुप्ता राज यादव शेरू अंसारी,नगर परिषद सीएमओ प्रियंक पंडया,मनोज पाटीदार पीके गुप्ता साहित्यकार हरीश दुबे आशीष मेहता कवि नरेंद्र श्रीवास्तव मधुसूदन चौरे अजय जोशी एडवोकेट जितेंद्र नेगी रंगकर्मी प्रवीण चौबे गुलाम मुस्तफा मंसूरी हरिवल्लभ शास्त्री मनीषा शास्त्री दिनेश साहनी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Next Post

‘वीसा नीति अमेरिका का संप्रभु फैसला’

Thu May 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 मई (वार्ता) भारत ने अमेरिका में छात्रों के वीसा आवेदनों को रोके जाने के फैसले काे अमेरिकी प्रशासन का संप्रभु फैसला बताया और कहा कि अमेरिकी प्रशासन को गुणदोष के आधार पर इस मामले को देखना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां नियमित ब्रीफिंग […]

You May Like