गोपाल मंदिर पर जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी का कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। श्री कृष्ण जन्माष्ठमी महोत्सव फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पर 16 अगस्त को दोपहर 12 बजे से हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त संघप्रिय ने गोपाल मंदिर का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि दर्शन हेतु बनाई गई रेलिंग टाइट बांधी जाए तथा साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए बाहर की तरफ बड़ी एल ई डी स्क्रीन लगाई जाएगी जिस पर मंदिर के अंदर भगवान श्री राधाकृष्ण के लाइव दर्शन कराए जाएंगे।

Next Post

पूर्व जनपद अध्यक्ष और उनके सरपंच बेटे की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

Fri Aug 15 , 2025
दतिया। सेबड़ा जनपद पंचायत के पूर्व जनपद अध्यक्ष बांके विहारी शर्मा और उनके बेटे सरपंच सत्यम शर्मा की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया है। कुदारी पंचायत में 60 लाख रुपए के गबन के प्रकरण में यह इनाम घोषित किया गया है। दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा ने पिता पुत्र […]

You May Like