सलकनपुर: देवी धाम सलकनपुर के पास सुबह तालाब में एक युवक का शव तैरते पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय स्वीपरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का शव कुछ दिन पुराना है और गंध फैल रही थी।
शव की उम्र लगभग 35 से 40 साल बताई जा रही है। मृतक के दाहिने हाथ में ऊं और मिथुन नाम की गुदाई भी देखी गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,उसकी पहचान की कोशिश हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
