दुग्ध उत्पादन को लाभ का व्यवसाय बनाने कर रहे प्रेरित

ब्यावरा: दुग्ध संपर्क अभियान के तहत पशुपालन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न जगह पहुंचकर पशु पालकों को दुग्ध उत्पादन को लाभ का व्यवसाय बनाने संबंधी जानकारी दी जा रही है.पशुपालन विभाग द्वारा लगभग 147 ग्रामों में संपर्क किया जाना है इसमें 120 ग्रामों में संपर्क किया जा चुका है.

संपर्क अभियान 3 चरणों में संपन्न होगा. प्रथम चरण में 10 या इससे अधिक गाय एवं भैंस रखने वाले पशुपालकों से संपर्क किया जाना है, द्वितीय चरण में 5 या इससे अधिक तथा तृतीय चरण में 3 व इससे अधिक मवेशी रखने वालों से चर्चा कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी.

Next Post

राजगढ़ को मुआवजा सूची से बाहर किए जाने का हो रहा विरोध

Tue Oct 7 , 2025
राजगढ़: प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 17 जिलों में फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा राशि डाली है. जिसमें राजगढ़ जिला शामिल नहीं है. जबकि जिले में पीला मोजेक, अतिवृष्टि से सोयाबीन व अन्य खरीफ फसलों को काफी क्षति पहुंची है. आखिरकार किन कारणों के चलते राजगढ़ जिले को […]

You May Like