इंदौर: यातायात पुलिस ने हूटर और इमरजेंसी लाइट लगे तीन वाहनों पर तीन तीन हजार रुपए का चालाना बनाया. वाहन नम्बर एमपी 09 सी क्यू 9727 में हूटर लगा मिला. जांच के बाद तीन हजार का चालान कर हूटर को मौके पर ही हटवाया. इसी तरह चोइथराम मंडी चौराहा पर कार नम्बर एमपी 09 सीएम 0402 पर बिना अनुमति इमरजेंसी लाइट लगी मिली, जिस पर तीन हजार का चालान किया.
एक अन्य कार्रवाई महूनाका चौराहे पर गुजरात पासिंग वाहन जीजे 18 बीपी 7161 पर भी इमरजेंसी लाइट लगी थी. पुलिस ने चालक को नियमों की जानकारी देते हुए तीन हजार का जुर्माना किया और इमरजेंसी लाइट उतरवाने की कार्रवाई की.
