गुम मोबाइलों की बरामदगी में भिंड पुलिस की बड़ी कामयाबी 321 मोबाइल मालिकों को लौटाए

भिंड। जिले में गुम हो रहे मोबाइल फोन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भिंड पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय काम किया है। एसपी डॉ. असित यादव को लगातार मोबाइल गुमशुदगी के आवेदन मिल रहे थे, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने एएसपी संजय पाठक को सभी मामलों में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निर्देशों के बाद एएसपी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों और साइबर सेल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रेस करने में लगाया गया। सीएसपी निरंजन राजपूत और एसडीओपी रविंद्र वास्कले के निर्देशन में साइबर सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मई 2025 से अब तक 321 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 80 लाख 25 हजार रुपए है। बरामद किए गए मोबाइल न सिर्फ भिंड जिले से बल्कि उप्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, केरल, असम और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से भी ट्रेस किए गए। इनमें रीयलमी, वीवो, ओपो, एमआई, सैमसंग, टेक्नो, इनफिनिक्स, मोटोरोला और वनप्लस जैसी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और साइबर सेल टीम की मौजूदगी में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण नया मोबाइल खरीदना मुश्किल था, ऐसे में मोबाइल वापस मिलना उनके लिए बड़ी खुशी की बात है। मोबाइल पाने वालों में सेना, पुलिस व होमगार्ड के जवान, पूर्व सैनिक, खिलाड़ी, विद्यार्थी, शिक्षक, गृहणियां व आमजन शामिल रहे। सभी ने भिंड पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रयासों की सराहना की। मई 2025 में भिंड पुलिस ने 307 मोबाइल रिकवर किए थे। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Next Post

SIR के काम में लगे बीएलओ को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में चल रहा उपचार, काम का था दबाव

Mon Nov 24 , 2025
रीवा। जिले भर में इस समय एसआईआर का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का दबाव भी बीएलओ पर है. कथित तौर पर कार्य का दबाव के चलते बीएलओ विजय पाण्डेय को ब्रेन हेमरेज हो गया. जिन्हे अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया […]

You May Like