मणिपुर में उग्रवादी पकड़ा गया

इंफाल, 19 मई (वार्ता) मणिपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान तलाशी अभियान चलाकर इम्फाल पश्चिम जिले के मायांग इंफाल-पीएस के अंतर्गत मायांग इंफाल बाजार से एक उग्रवादी को पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि वह जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था।

मणिपुर पुलिस ने लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आगामी शिरुई त्योहार के मद्देनजर उखरुल में सुरक्षा बढ़ा दी है।

कुकी उग्रवादियों और कुकी छात्र संगठन, दिल्ली के अध्यक्ष गुइटे द्वारा कुकी को एक विशेष समुदाय के लोगों की हत्या करने के लिए कहे जाने के बाद जिले में कुछ कुकी घरों के आसपास अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

 

Next Post

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में हथियार और गोला-बारूद के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

Mon May 19 , 2025
श्रीनगर, 19 मई (वार्ता) दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) शोपियां, केंद्रीय रिजर्व […]

You May Like