स्कीम बनाकर ट्रैक्टर में डोडाचूरा तस्करी का प्रयास विफल, 76 किलो से अधिक डोडाचूरा जब्त

मंदसौर। अफजलपुर थाना पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर में स्कीम बनाकर अवैध डोडाचूरा की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 76 किलो 410 ग्राम डोडाचूरा, एक बिना नंबर का महिंद्रा ट्रैक्टर तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ एवं वाहन की कुल कीमत लगभग 4.55 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दलौदा-सीतामऊ मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान बिना नंबर का लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर रोककर तलाशी ली गई। ट्रैक्टर के पिछले बड़े टायरों में छिपाकर रखे गए कट्टों से 76 किलो 410 ग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश पिता सुरताराम विश्नोई निवासी कोटड़ा, थाना रानीवाड़ा, जिला जालौर (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अफजलपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस तस्करी से जुड़े खरीदार, सप्लायर और अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच कर रही है।

Next Post

जावर उद्धवहन सिंचाई योजना की अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने महापौर अमृता अमर यादव से लगाई गुहार

Wed Aug 5 , 2026
खंडवा। खण्डवा विधानसभा के रणगाँव, ढोरानी, बड़गाँवमाली एवं रूधी ग्राम के प्रवास के दौरान खण्डवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव से ग्रामीणों ने जावर उद्धवहन सिंचाई योजना में हो रही गंभीर अनियमितताओं की शिकायत करते हुए किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 500 करोड़ रुपये […]

You May Like